फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशनपुर बराल के दुर्गा मंदिर में होती है हर मन्नत पूरी

किशनपुर बराल के दुर्गा मंदिर में होती है हर मन्नत पूरी

Tue, 26 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर बराल के दुर्गा मंदिर में होती है हर मन्नत पूरी
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल के मां दुर्गा के मंदिर की विशिष्ट पहचान है। श्रद्धालुओं के बीच लोगों के बीच अटूट आस्था हैं। मंदिर में मां दुर्गा नौ रूपों में विराजमान हैं। हर मंजिल पर अलग-अलग देवी की स्थापित है। नवरात्र में कई राज्यों से श्रद्धालु बराल में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में मां भगवती के नौ स्वरूप की पूजा अर्चना होती है। रमाला क्षेत्र के किशनपुर गांव में मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर नौ मंजिला हैं, इसमें प्रत्येक मंजिल में अलग-अलग देवी स्थापित है। हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। महंत बाबा महावीर गिरि महाराज ने बताया देवी मां के प्रति श्रद्धालुओं में अटूट आस्था है। यूपी ही नहीं बल्कि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब से श्रद्धालु यहां माथा टेकने के लिए आते हैं। सच्चे मन से मांगी की गई दुआ यहां पूरी होती है। मां दुर्गा के सभी रूपों मंदिर में विराजमान है। सबसे बड़ी विशेषता यह है मंदिर नौ मंजिला है। जिसकी हर मंजिल पर मां का अलग-अलग रूप है। प्रतिदिन श्रद्धालु आते ही हैं, लेकिन नवरात्र में संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। त्यौहार पर माता का जागरण होता और विशाल मेला लगता है। हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर आराधना करते हैं और मेले में खरीददारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed