{"_id":"59c0246f4f1c1bb0688b5459","slug":"41505764463-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न समस्याओं पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न समस्याओं पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विभिन्न समस्याओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दिल्ली बस-स्टैंड पर श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में जलूस निकाल क र तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्याएं हल करने की मांग की।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली बस-स्टैंड पर जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा भाजपा सरकार में लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों मेें वृद्धि हो रही है। अन्य सामानों की दामों में भी वृद्धि हुई है, इस कारण आमजन परेशान है। बढ़ती महंगाई के चलते परिवार का खर्च चला पाना भी मुश्किल हो रही है। उन्होंने कहा भाजपा पूंजीपतियों का हित साधना मेें लगी है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
उन्होंने काठा गांव में हुए नाव कांड में मारे गए लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और निर्दोष लोगों पर हुए मुकदमों को वापस करने की मांग की। बाद में कार्यकर्ता जलूस के साथ तहसील पहुंचे और एसडीएम अरविन्द द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इसमें घनश्याम शर्मा, हरेंद्र एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, हेमंत, रमेश, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, बबीता, राकेश, वासू, संजय, शैलेंद्र, अरविंद, समर पाल, अमित पंवार, नरेश शर्मा, नरेंद्र, अशोक, अनिल, राकेश शर्मा, प्रदीप, हरवीर सिंह, जाउल हसन, ओंकार दत्त, तेजवीर, रवि प्रकाश, जयवीर सिंह आदि रहे।