{"_id":"596280b94f1c1b842e8b4788","slug":"41499627705-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्णिमा पूर्व धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्णिमा पूर्व धूमधाम से मनाया
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पूर्व धूमधाम से मनाया
बिनौली (बागपत)। सिद्ध गुरु स्थान नीलकंठ आश्रम जिवाना गुलियान में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमेें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसमें सिद्ध गुरु महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु और शिष्य की अनूठी परंपरा का पर्व है। इस दिन साधक वर्ष भर साधना, सेवा करके अपनी आत्म उन्नति के लिए सद्गुरु से कृपा आशीष प्राप्त करता है। सद्गुरु देव इस पावन अवसर पर अपने शिष्यों को उनकी सेवा साधना से प्रसन्न होकर उन्हें मानव कल्याण के लिए दिव्य शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सद्गुरु आने वाली संगत को आत्मिक आशीष देते हैं, जिससे नाना प्रकार के दुख समाप्त हो जाते हैं। आयोजन में महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरांचल, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़ आदि प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर विशेष आशीष प्राप्त करते हैं।