{"_id":"674ffa93d055f683d3058981","slug":"41-bigha-land-freed-from-encroachment-in-shikohpur-after-fifty-years-baghpat-news-c-28-1-bag1001-122727-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पचास साल बाद शिकोहपुर में कब्जामुक्त कराई 41 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पचास साल बाद शिकोहपुर में कब्जामुक्त कराई 41 बीघा जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शिकोहपुर गांव में राजस्व विभाग की टीम ने चारागाह की 41 बीघा जमीन पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जामुक्त कराया। बताया कि जमीन से 50 साल बाद कब्जा हटवाया गया है।
शिकोहपुर गांव में 50 साल पहले चारागाह की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। इसमें ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व अफसरों ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते कब्जा नहीं हटवाया जा सका। बताया कि वर्ष 2023 में जमीन पर लिया गया न्यायालय का स्टे समाप्त हो गया। इसके बाद समिति का गठन कर पांच दिन पहले कब्जा लेकर बोर्ड लगाया गया। साथ ही ग्राम प्रधान को फसल कटवाने की जिम्मेदारी दी गई। एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया है।