{"_id":"61bcbd289d2ebb00397d5c96","slug":"397-people-get-their-votes-cast-by-intimidation-2152-fear-disturbing-the-peace-baghpat-news-mrt5695069147","type":"story","status":"publish","title_hn":"397 लोग धमकाकर डलवाते है वोट, 2152 से शांतिभंग का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
397 लोग धमकाकर डलवाते है वोट, 2152 से शांतिभंग का डर
विज्ञापन
वाजिदपुर गांव में चुनाव को लेकर ग्रामीणों से बातचीत करते प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 577 को अभी तक मुचलका पाबंद किया गया, 355 संवेदनशील बूथ चिह्नित करके नजर रखी जाएगी
- 847 मतदाताओं को कमजोर श्रेणी में रखा गया, केंद्रीय बल व पीएसी की 50 कंपनी समेत सामान्य पुलिस कराएगी चुनाव
- प्रशासन व पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया पूरा ब्यौरा, अभी स्थिति को देखते हुए हो सकता है बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनावों की भले ही अभी तारीख तय नहीं हुई हो, लेकिन प्रशासन व पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए पूरा ब्योरा जुटा लिया गया है। जिले के 397 लोग ऐसे सामने आए है जो चुनावों में धमकाकर वोट डलवाते है। इसके साथ ही 355 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए है, जिन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। केंद्रीय बल व पीएसी की करीब 50 कंपनी सहित सामान्य पुलिस चुनाव कराएगी।
प्रशासन ने 847 मतदाताओं का कमजोर की श्रेणी में रखा गया है, जिनपर दबाव बनाकर वोट डलवाई जा सकती है। ऐसे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने का पूरा जिम्मा केंद्रीय पुलिस बल के हाथों में रहेगा। इसके लिए ही 40 कंपनी केंद्रीय आर्म्ड पुलिस बल तो दस कंपनी पीएसी की रहेगी, जबकि सामान्य पुलिस के 25 इंस्पेक्टर, 598 एसआई, 2583 कांस्टेबल, 2640 होमगार्ड को लगाया जाएगा।
2152 से शांतिभंग का डर, 577 अभी तक मुचलका पाबंद
विधानसभा चुनाव में 2152 लोगों से शांतिभंग करने का डर है, जिनके खिलाफ एसडीएम के यहां सभी थानों की पुलिस ने रिपोर्ट भी भेज दी है। इनमें से 600 लोगों को अभी तक नोटिस जारी किया जा चुका है, जिससे वह कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रख सके। इसके बाद 577 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। जबकि अन्य को लेकर अभी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
जिले में 4817 शस्त्र लाइसेंस, 248 के जमा हुए
चुनाव को देखते हुए शस्त्र लाइसेंसों की स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है। जिले में 4817 शस्त्र लाइसेंस है, जिनमें से 3605 के जमा कराए जाएंगे। इनमें से अभी तक 248 के शस्त्र जमा कराए जा चुके है। इसके अलावा 449 वांछितों को गैर जमानती वारंट जारी हुए है, 127 को वारंट नहीं पहुंच सके है। पुलिस ने पिछली बार के 2017 के चुनाव का ब्यौरा भी शामिल किया है, जिसमें 15 मुकदमे दर्ज हुए थे। उनमें से 14 में चार्जशीट लग चुकी है, जबकि एक में फाइनल रिपोर्ट लगाई गई है।
विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां चल रही है और बूथ से लेकर अन्य काफी चीजों का ब्यौरा तैयार किया गया है। हालांकि अभी उसमें स्थिति को देखते हुए कुछ बदलाव किया जा सकता है। अभी उस ब्यौरे के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अमित कुमार, एडीएम