फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   38 lakhs spent after the expansion of the municipality limit

नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद 38 लाख खर्च हुए, अन्य के लिए एस्टीमेट तैयार

Fri, 07 Oct 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
38 lakhs spent after the expansion of the municipality limit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने वाले गांवों का खजाना तेजी से खाली किया जा रहा है। सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद ग्राम पंचायत में लगातार विकास कार्यों के लिए राशि निकाली जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में अगस्त व सितंबर में सबसे ज्यादा राशि निकाली गई। इसके अतिरिक्त जितनी राशि बची है, उससे कार्य कराने के लिए एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं।
बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्रिया जुलाई में शुरू हुई थी। यह तय माना जा रहा था कि पाली, सिसाना, नयागांव हमीदाबाद को शामिल कर लिया जाएगा। इन गांवों में मार्च 2023 तक ही प्रधान विकास कार्य करा सकते हैं। नए वित्तीय वर्ष से नगर पालिका ही कार्य कराएगी। इसलिए ही पहली अधिसूचना अगस्त महीने में जारी होने पर पंचायतों के खाते से विकास कार्य कराने के लिए तेजी से रुपये निकाले जाने लगे। यह सिलसिला सितंबर में सीमा विस्तार की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद ज्यादा बढ़ गया और करीब 38 लाख रुपये तीनों गांवों में दो महीने में खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

इन गांवों से चेयरमैन के दावेदार
बागपत कस्बे के अतिरिक्त सिसाना व पाली गांव से पालिका चेयरमैन पद के दावेदार भी खूब सामने आ रहे हैं। बल्कि स्थिति यह है कि अभी तक सबसे ज्यादा दावेदार इन दोनों गांवों से सामने आए हैं। ये होर्डिंग लगाकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं, जिन प्रधानों का कार्यकाल अधूरा रह जाएगा। वे सभासद के लिए हाथ आजमाएंगे या नहीं। इसको लेकर अभी पत्ते नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे निकाले गए रुपये
सिसाना ग्राम पंचायत में सितंबर की शुरूआत में 32 लाख 74 लाख 71 रुपये थे। इस महीने के आखिर में 27 लाख चार हजार 659 रुपये और आ गए। यहां अगस्त में 9 लाख 59 हजार 962 रुपये और 5 लाख 69 हजार 412 रुपये सितंबर महीने में निकाले गए। अन्य विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं।
पाली ग्राम पंचायत में सितंबर महीने के शुरूआत में सात लाख 52 हजार 312 रुपये थे। इस महीने के आखिर में तीन लाख 94 हजार 412 रुपये और आ गए। यहां अगस्त में 8 लाख 82 हजार 431 रुपये और सितंबर में तीन लाख 57 हजार 900 रुपये निकाले गए। यहां भी कई विकास कार्य जारी हैं।
नयागांव हमीदाबाद में सितंबर के शुरूआत में 23 लाख आठ हजार 867 रुपये थे। उस महीने के आखिर में 18 लाख 18 हजार 389 रुपये और आए। यहां अगस्त में एक लाख 18 हजार 285 रुपये तो सितंबर में 9 लाख 90 हजार 988 रुपये निकाले गए। यहां अन्य एस्टीमेट तैयार किए गए हैं।

पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पंचायत के खाते से लगातार बजट निकाला जा रहा है। उसको नाली, खड़ंजे, तालाब खोदाई, मानदेय आदि पर खर्च किया जा रहा है। जितने कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी जांच होगी।-अमित त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed