फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   3500 student

3500 छात्रों की छात्रवृत्ति पर मंडराया संकट

Fri, 17 Jan 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
3500 student
3500 छात्रों की छात्रवृत्ति पर मंडराया संकट
विज्ञापन

बागपत। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ पाने की उम्मीद लगाए बैठे हजारों विद्यार्थियों को जोर का झटका लगा है। डाटा मिलान नहीं होने के कारण इन छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है। 3500 आवेदक संदिग्ध डाटा की श्रेणी में शामिल हैं। 20 जनवरी डाटा संशोधन करने की अंतिम तिथि है, जिस कारण विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है।
दशमेत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन होता है। डाटा फीड के बाद कागजात की जांच की जाती है। ऑनलाइन आवेदन के समय की गड़बड़ियों के कारण हजारों विद्यार्थियों के डाटा में अनियमितता मिल रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि एससी वर्ग के 5103 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। प्रमाण पत्र का मिलान नहीं हो पाने के कारण 1877 आवेदकों का डाटा लॉक कर दिया गया। इसके अलावा 1961 आवेदक संदेह के दायरे में हैं। इनकी जांच की जा रही है। सामान्य वर्ग में 2660 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 861 का डाटा लॉक हो गया है। संदेह के दायरे में 1468 आवेदक हैं। विमल कुमार ढाका ने बताया कि जो आवेदक सही डाटा उपलब्ध करा रहे हैं, विभाग उनके आवेदन ठीक कर रहा है। छात्रवृत्ति के अब तक 131 आवेदन निरस्त हो चुके हैं। इनमें एससी वर्ग के 102 और सामान्य वर्ग के 29 आवेदन हैं।
विज्ञापन

क्या मिल रहीं खामियां
सरकार हर विद्यार्थी के डाटा की जांच कर रही है। नाम, आय, पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड, बैंक खाता नंबर में गड़बड़ी मिलने पर डाटा संदेह के दायरे में आ जाता है। इसकी जानकारी विद्यार्थी और शैक्षणिक संस्थान को ऑनलाइन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिलती है छात्रवृत्ति
सामान्य वर्ग के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये और अनुसूचित जाति के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक होने पर विद्यार्थियों की फीस की भरपाई की जाती है। जिले में 138 शिक्षण संस्थान ऐसे हैं, जो प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed