फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   3470 got corona vaccine including DM

डीएम समेत 3470 को लगा कोरोना का टीका

Tue, 23 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
3470 got corona vaccine including DM
बागपत। जिले में सोमवार को 30 सत्रों में 3270 स्वास्थ्य कर्मी लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया। साथ ही 200 फ्रंट लाइन वर्करों ने दो केंद्रों पर दो सत्र में कोरोना का टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सत्रों में 400 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इनमें से 530 लाभार्थी टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे। जिला अस्पताल में डीएम ने कोरोना टीका लगवाया। अमीनगर सराय नगर पंचायत डॉ. मांगेराम यादव ने स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार को जनपद में हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण किया। जनपद में 30 सत्रों में 3750 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण करने का माइक्रो प्लान बना। इसमें बागपत ब्लॉक में पांच, बड़ौत ब्लॉक में चार, बिनौली में छह, छपरौली में पांच व पिलाना ब्लॉक में पांच व खेकड़ा ब्लॉक में पांच सत्र लगाए। इनमें बागपत ब्लॉक में 625, बड़ौत में 500, बिनौली 750 व छपरौली में 625, खेकड़ा में 625 और पिलाना में 625 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया। इनमें बागपत ब्लॉक में 663, बड़ौत में 661, बिनौली 510 व छपरौली में 526, खेकड़ा में 367 और पिलाना में 508 को टीका लगा। वहीं चार केन्द्र पर फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण किया । इनमें बागपत में 125 में 92, बड़ौत में 125 में से 99 टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डीएम राजकमल यादव ने टीकाकरण कराया और कहा कि यह टीका कोरोना की बीमारी का दूर भगाएगा। इसलिए सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। उनके साथ सीएमओ डॉ. आरके टंडन, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा, बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत मौजूद रहे। केंद्र प्रभारी डॉ. श्वेता यादव, सीएचसी अधीक्षक अरविंद मलिक मुकेश धामा, पिंकी, अनीता, पूजा, प्रीति, प्रवीण कुमार, बबीता खोखर, बेबी सोम, रवि कुमार, वीर प्रताप चौहान, सचिन मलिक, विवेक कुमार,जयइंद्र, महिमा, श्रीकेश, स्वेता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed