फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   34 officers were transferred, they started packing their household goods

Baghpat News: 34 अधिकारियों का हुआ तबादला, कराने लगे घरों का सामान पैक

Mon, 16 Jun 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 16 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
34 officers were transferred, they started packing their household goods
- ऊर्जा निगम एसई का मुख्य अभियंता पद पर प्रमोशन, एक्सईएन बदले
विज्ञापन

- बुलंदशहर के अधीक्षण अभियंता का इसी पद पर बागपत हुआ तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां अधिकारियों का सोमवार का दिन तबादलों की सूची पर नजर रखने में गुजर गया। बागपत में अधिकारियों के तबादलों की झड़ी लग गई। ऊर्जा निगम में काफी फेरबदल हुआ। जैसे ही तबादलों का आदेश मिला वैसे ही अधिकारी रिलीव होने की फाइल तैयार कराने व नए जिलों में जाने के लिए घरों का सामान पैक कराने में जुट गए।

ऊर्जा निगम के बागपत के अधीक्षण अभियंता केपी खान का मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नति होने से झांसी तबादला हो गया। बुलंदशहर के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार को बागपत में नियुक्ति किए। ऊर्जा निगम के बड़ौत द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता नितिन कुमार जायसवाल का नोएडा तबादला हुआ।
विज्ञापन

उनके स्थान पर पूर्वांचल से प्रदीप शुक्ला की नियुक्ति की गई है। बागपत खंड के अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह का तबादला मध्यांचल कंपनी मुख्यालय के लिए हुआ। उनके स्थान पर नोएडा से शिवम त्रिपाठी की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के अधिशासी अभियंता टेस्ट, टीकरी के एसडीओ रजत गुप्ता, छपरौली के एसडीओ सचिन गौड़ का तबादला मध्यांचल कंपनी के लिए व एसडीओ खेकड़ा विनय का दक्षिणांचल कंपनी के लिए हुआ है। बड़ौत के अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप का पूर्वांचल के लिए तबादला हुआ है।
अपर बचत अधिकारी विवेक वर्मा का तबादला सहारनपुर हो गया। सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह का बागपत से इसी पद पर संभल के लिए तबादला हो गया है।
राघवेंद्र होंगे बागपत के डीआईओएस
-शासन ने बागपत के डीआईओसए धर्मेंद्र सक्सेना को बेसिक शिक्षा में भेज दिए। महोबा के डीआईओएस राघवेंद्र को बागपत में इसी पद पर तबादला किया है। बागपत की क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी का तबादला महाराजगंज हो गया। मिर्जापुर के क्रीड़ा अधिकारी का तबादला इसी पद बागपत के लिए हुआ है। बागपत के जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण को तबादला बुलंदशहर हो गया। बुलंदशहर की जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह का इसी पद पर बागपत के लिए तबादला हुआ है। श्रम आयुक्त मार्कण्डेय शाही ने बागपत की सहायक श्रमायुक्त विनिता सिंह का तबादला गाजियाबाद के लिए किया है। वहीं, अमेठी के सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव को इसी पद पर बागपत के लिए तबादला किया है।

--

सहकारिता विभाग में थोक में तबादले
सहकारिता के एडीसीओ राजीव कुमार का तबादला मंडलीय कार्यालय मेरठ हुआ। मुजफ्फरनगर के एडीसीओ शोभाराम शर्मा का तबादला बागपत के लिए हुआ। मुजफ्फरनगर से एडीओ सुधीर कुमार, गाजियाबाद से एडीओ सुमित कुमार शर्मा, शामली से अनुज गौतम को बागपत के लिए तबादला हुआ है। पंचायत सचिव से एडीओ बने राकेश कुमार को बागपत में ही नियुक्ति मिल गई। वहीं, पंचायत सचिव पद से पदोन्नति पाकर 18 एडीओ सहकारिता बनने वालों का बागपत से विभिन्न जिलों के लिए तबादला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed