फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   32 employees absent in training, DM gave instructions for action

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 32 कर्मचारी, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
32 employees absent in training, DM gave instructions for action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। गेटवे इंटर कॉलेज में चल रहे मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण में शुक्रवार को दोनों पालियों में 32 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। डीएम राजकमल यादव ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर चुनाव कर्मियों को मतदान चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में पहली पाली में एसबीआई बड़ौत के गार्ड रविंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय रठौड़ा की सहायक अध्यापिका प्रर्मिला देवी, श्यामकली जूनियर हाईस्कूल की सहायक अध्यापिका प्रतिभा धामा, लाल बहादुर इंटर कालेज रंछाड का सहायक अध्यापक शुभम ढाका, डीपीआरओ कार्यालय के ग्राम पंचायत अधिकारी विपुल कुमार, प्राथमिक विद्यालय अंगदपुर की सहायक अध्यापिका रेनू, राजकीय कन्या इंटर कालेज जौहड़ी की सहायक अध्यापिका रेखा रानी, सफाई कर्मी चंदेल पाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनावा की सहायक अध्यापिका विनती शर्मा, प्राथमिक विद्यालय जिवाना के सहायक अध्यापक अवनीश कुमार, प्राथमिक विद्यालय कंडेरा-तीन का सहायक अध्यापक जितेंद्र तोमर, मुस्लिम इंटर कालेज असारा का प्रवक्ता दीपक सरोहा, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास राठी, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत के प्रवक्ता सत्यवीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय नांगल के प्रधानाध्यापक याज्ञवेंद्र खोखर, दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालय सूप नंबर तीन की शिक्षामित्र अनीता कुमारी, गांधी विद्या निकेतन बुढ़पुर का सहायक अध्यापक सुनील कुमार, नगर पालिक बड़ौत का सफाईकर्मी, रामपाल, प्राथमिक विद्यालय सूप नंबर एक की सहायक अध्यापिका उमा, महर्षि दयानंद विद्यालय निरपुड़ा की प्रधानाध्यापिका कल्याण राणा, इंटर कालेज धनौरा सिल्वरनगर का चतुर्थ कर्मचारी राकेश कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर का अनुचर प्रशांत चौधरी, इंटर कालेज बुढ़पुर के सुजीत सिंघल, संविलियन विद्यालय अलावलपुर की सहायक अध्यापिका ज्योति रानी, जन विजय इंटर कालेज कुड़ी के यशपाल अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

तीन दिन में 1049 ने किया मतदान, तीसरे दिन 448 ने डाले वोट
बागपत। तीन दिन में 1049 कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से मतदान किया। तीसरे दिन 448 कर्मचारियों में मतदान किया। शुक्रवार को छपरौली विधानसभा में 157, बड़ौत विधान सभा में 263 और बागपत विधानसभा में 28 मतदान कर्मियों ने वोट डाले। तीन दिन में छपरौली विधानसभा में 330, बड़ौत विधानसभा में 469 और बागपत विधानसभा में 250 कर्मचारियों ने मतदान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed