फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीजी-2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर भड़के विद्युतकर्मी

टीजी-2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर भड़के विद्युतकर्मी

Tue, 02 Apr 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
टीजी-2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर भड़के विद्युतकर्मी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तुगाना बिजलीघर से बिजली बिलों की वसूली कर छपरौली लौट रहे ऊर्जा निगम के टीजी-2 के साथ बाइक सवार बदमाशों द्वारा हेवा गांव के पास सात लाख रुपये लूटने का प्रकरण गहराता जा रहा है। लूट के शिकार हुए टीजी-2 के खिलाफ एसडीओ द्वारा छपरौली थाने में मामला दर्ज कराने से निगम के कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। सोमवार को नाराज कर्मचारियों ने जैसे ही इसके विरोध में एक्सईएन प्रथम कार्यालय में धरना देने की तैयारी की, वैसे ही धरने की सूचना पर एसई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया, साथ ही विभागीय जांच शुरू कराई।
सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में निगम के कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय में एकत्रित हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा संगठन किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दास्त नहीं करेगा। बताया कि हाल में तुगाना बिजलीघर में टीजी-2 के पद पर तैनात योगेश के साथ बदमाशों ने हेवा गांव के पास सात लाख रुपये की लूट की है, योगेश एक ईमानदार व्यक्ति है और पिछले 20 साल से वह इसी बिजलीघर पर काम कर रहा है, कई बार वह 15 से 20 लाख रुप.े का कैश लेकर कार्यालय में आता रहा है, लेकिन कभी भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई, लेकिन एसडीओ गोपाल ने कार्रवाई से बचने के लिए लूट का शिकार हुए पीड़ित योगेश कुमार के खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों के एसडीओ के खिलाफ धरने की सूचना पर एसई रामबीर सिंह उनके बीच पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। एसई रामबीर सिंह ने कहा कि यदि टीजी-2 निर्दोष हैं तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, पूरा विभाग उसके साथ है, लेकिन फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है, हमें पुलिस का सहयोग करना चाहिए, निर्दोष कर्मचारियों को जेल कभी नहीं जाने दिया जाएगा। बाद में उन्हें एसडीओ गोपाल और जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर से बातचीत की और विभागीय जांच शुरू कराई, तब जाकर कर्मचारी शांत हुए। इस मौके पर पर खलील अहमद, आरिफ, कपिल तोमर, धर्मपाल, सुनील, अमित, आंसु, धर्मेंद्र, राजीव, राधेश्याम गुप्ता, सन्नी, पवन जेई, आलोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई है। एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed