फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के किसान पहुंचे मेरठ, पीएम ने दिया पाई-पाई दिलाने का भरोसा

बागपत के किसान पहुंचे मेरठ, पीएम ने दिया पाई-पाई दिलाने का भरोसा

Fri, 29 Mar 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत के किसान पहुंचे मेरठ, पीएम ने दिया पाई-पाई दिलाने का भरोसा
बागपत /मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए बागपत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और किसान पहुंचे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह मंच पर मौजूद रहे। पीएम ने बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। किसानों को पाई पाई दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सूबे की योगी सरकार किसानों को पूरा भुगतान जल्द ही दिलाएगी।
विज्ञापन

मेरठ में होने वाली रैली में बागपत लोकसभा क्षेत्र की सिवाल खास और मोदीनगर सीट के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यहीं के दोनों विधायक जितेंद्र सतवाई और डॉ. मंजू सिवाच भी मंच पर पहुंचे और विचार रखे। इसके अलावा बागपत जिले से भी कार्यकर्ता मेरठ पहुंचे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह भी रैली में शामिल हुए और मंच पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र का कहीं कहीं बकाया है, इसकी स्थिति वह जानते हैं। योगी सरकार जल्द ही किसानों की पाई पाई दिलाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का जिक्र किया और कहा कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। गौरतलब है कि बागपत के किसानों का ही करीब 350 करोड़ रुपये वर्तमान पेराई सत्र का चीनी मिलों पर बकाया है।
विज्ञापन


निजी वाहनों से भी रवाना हुए किसान
बागपत। मेरठ रैली में निजी वाहनों से भी किसान और भाजपा नेता शामिल हुए। इसके अलावा बागपत, बड़ौत और छपरौली विधानसभा क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता गए। ठाकुर प्रदीप सिंह, विनोद चेयरमैन, सहंसरपाल सिंह, अमित मानव, देवेंद्र प्रमुख ने बताया कि जिले से भी कार्यकर्ता मेरठ रैली में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed