{"_id":"5c65ccc0bdec227368422603","slug":"31550175424-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल ऊर्जा मंत्री से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल ऊर्जा मंत्री से मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सामाजिक कार्यकर्ता मनु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मथुरा में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और उनके प्रतिनिधि रमाकांत शर्मा से मिले। उन्होंने निगम द्वारा चलाई जा रही ओटीएस योजना की सराहना की, लेकिन जनपद मेें मलकपुर चीनी मिल द्वारा वर्षों से किसानों को भुगतान न देने के चलते ओटीएस योजा की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की, क्योंकि भुगतान न होने से किसानों की हालत दयनीय है और वे योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे है। इस पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए सौभाग्य योजना के अलावा बहुत से लाभकारी योजना संचालित है। इसमें कपिल, आकाश, अमित, वशु, प्रमोद शर्मा, नवीन, दीपक, आशीष शामिल रहे।
किसानों का किया जा रहा उत्पीड़न
बागपत। रालोद की बैठक ब्राह्मण पुट्ठी गांव स्थित वीरेंद्र शर्मा के आवास पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उत्पीड़न कर रही है। बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। सरचार्ज की छूट का लाभ 31 मार्च तक दिया जाता रहा है, लेकिन 15 फरवरी को ही अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। यह किसानों को उत्पीड़न प्रदर्शित करता है। मांग की कि गन्ना भुगतान न होने स्थिति तक बकाया सरचार्ज के लिए रजिस्ट्रेशन 31 मार्च और 30 अप्रैल बिल जमा करने की तारीख बढ़ाई जाए। जिला उपाध्यक्ष नीरज पंडित, कर्मपाल गुर्जर, प्रदीप शर्मा, बाबूराम गुर्जर, प्रवीण शर्मा, रामनिवास शर्मा, सुभाष शर्मा, महेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रविकांत, सतीश, अमित, बिजेंद्र शर्मा, बबलू शर्मा ने अपने विचार रखे।