फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा - सिंह

बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा - सिंह

Mon, 21 Jan 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा - सिंह
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया, वहीं पार्टी मेें शामिल हुए नव कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह की अध्यक्षता और खेल प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डॉ. अंकित पंवार के संचालन में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा भाजपा की गलत नीतियों व झूठी घोषणाओं से तंग आकर अब पार्टी से हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। इससे कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी खेल प्रकोष्ठ डॉ. अंकित पंवार ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के लोगों के हकों की लड़ाई लड़ रही है, चाहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग हो या फिर किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम। कांग्रेस शासनकाल में हर वर्ग खुशहाल रहा, लेकिन आज की वर्तमान योगी व मोदी सरकार लोगों को झूठे वायदों से गुमराह कर रही है, लेकिन अब जनता भाजपा केे बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचकर पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान पार्टी में शामिल नए कार्यकर्ताओं में सरफराज मलिक एडवोकेट, मोहम्मद उमर असारा, चौधरी अयूब खा का स्वागत किया। इसमें उस्मान, तारिफ, कारी कासिम, देवेंद्र चौहान, हरवीर सिंह, प्रमोद शर्मा, चौधरी जयवीर सिंह, उर्मिला सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed