{"_id":"5c44c580bdec2225060d718e","slug":"31548010880-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत)। बामनौली गांव में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में नाराज महिलाओं ने नारेबाजी कर सरकार का पुतला जलाया और महिला आयोग में शिकायत करने का निर्णय लिया।
महिलाओं ने कहा कि चारू चौधरी पर अमर्यादित टिप्पणी करके नारी जाति का अपमान किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले पर महिलाएं चुप नहीं बैठेगी। महिला आयोग की शरण ली जाएगी। भाजपा नेता आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे मामलों में भी राजनीति की जा रही है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। पुलिस फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि एक भी आरोपी का नाम मुकदमे से बाहर निकाला गया तो महिलाएं सड़कों पर आंदोलन करेगी। इस दौरान सीमा देवी, पुष्पा देवी, पिंकी, सावित्री देवी, राजेश, ओमकारी, संतोष, अमरेश देवी, बबीता, बेबी देवी, प्रभा देवी, स्नेहा, शालू, बबली देवी, गिराजो देवी, महेंद्री देवी मौजूद रही।
बराल में फूंका सरकार का पुतला
रमाला (बागपत)। युवा रालोद के जिला उपाध्यक्ष नवीन तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किशनपुर बराल स्टैंड पर पहुंचे और सरकार के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि यह चारू चौधरी का नहीं बल्कि नारी समाज का अपमान है। रालोद आरोपियों को सजा दिलाकर ही दम लेगा। इसमें ब्रजपाल सिंह, पुष्पेंद्र, संजीव, विजय सिंह, दानिश, गुड्डू, गुलबीर, भूपेंद्र, हन्नी आदि रहे।