{"_id":"5c3f88bdbdec2273606036cf","slug":"31547667645-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बैठक में गोवंश और गन्ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बैठक में गोवंश और गन्ने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में हुई किसान बैठक में गन्ना और गोवंशीय पशुओं का ही मुद्दा छाया रहा। सीडीओ से इन समस्याओं को समाधान कराने की मांग की गई है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
बुधवार को कलक्ट्रेट में किसान बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारी पहुंचे। किसान संगठन और प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने कहा कि आवारा गोवंश किसानों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। फसलें बर्बाद कर रहे हैं। आर्थिक के साथ-साथ मानसिक पीड़ा पहुंच रही है। इनका स्थाई समाधान कराया जाए। गन्ना शुगर मिल में काफी जगह है, वहां पर गोशाला बनवाई जाए। अगोलों से चारे की व्यवस्था हो सकती है। गन्ना समिति के उपसभापति वीरेंद्र राणा ने कहा कि अगोलों को गन्ने के साथ खरीदकर उससे गोवंशों के चारों के रूप में लिया जाए। इससे किसानों की समस्या भी कम होगी और आमदनी बढ़ेगी। मिल में गोशाला नहीं बनाई जा सकती है।
इसके अलावा मलकपुर शुगर मिल से गन्ना भुगतान न होने की शिकायत की। किसानों की पीड़ा को बताया। मृतक किसान की खसरा खतौनी में वारिसों के नाम न दर्ज होने तक बांड चालू रखा जाए। संशोधन की समस्या का समाधान कराया जाए। इसके अलावा बिजली, कृषि उपकरणों पर दी जाने वाली सब्सिडी सहित अन्य शिकायतों से अवगत कराया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने किसानों की सभी समस्याओं को शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। बैठक का संचालन उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने किया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला गन्नाधिकारी विनीत कुमार, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य, कृषक बिजेंद्र प्रधान, रामकुमार, सतेंद्र नैन, ईश्वर त्यागी, सुभाष नैन, ओमपाल, शिवकुमार, जितेंद्र, हरपाल मौजूद रहे।