{"_id":"5c228bebbdec2256cd7e171b","slug":"31545767915-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं का भविष्य तय करती है शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं का भविष्य तय करती है शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। फकीर चंद जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दोघट का 39वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बड़ौत विधायक केपी मलिक व राम भरोसे लाल भाई जी ने किया। विधायक केपी मलिक ने कहा कि मेहनत व लगन से की गई पढ़ाई ही उन्नति के पथ पर ले जाती है। शिक्षा बच्चों का भविष्य तय ही नहीं करती, बल्कि राष्ट्र की उन्नति का कारण भी बनती है। शिक्षा के बिना जीवन में अंधियारा रहता है। बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भविष्य बना सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नाटक मंचन, कविताएं प्रस्तुत की। संचालन सतेंद्र पंवार ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, संजय वेदी, नरेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप ठाकुर, चंद्रवीर तोमर, प्रधानाचार्य राम कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार राणा, अरुण धामा, राजीव गोस्वामी, राकेश जैन, संजय जैन, रामनिवास गुप्ता, विनोद गुप्ता, रमेश जैन आदि रहे।