फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए

अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए

Fri, 23 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए
बागपत। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कूलों में अनुपस्थित मिले अध्यापकों का तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम के अधिकारियों से प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कराने से बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों और अध्यापकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट प्रभारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लापुर द्वितीय का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला अमित कुमार सहायक अध्यापक 20 नवंबर 2018 से 7 दिसंबर 2018 तक चिकित्सा अवकाश पर हैं। अवकाश प्रार्थना पत्र का अनुमोदन खंड शिक्षा अधिकारी बागपत ने दिनांक 19 -11- 2018 को गया, यह भी अवगत कराया है कि उपस्थिति पंजिका और पत्र व्यवहार पंजिका का अवलोकन करने में पता चला कि अमित कुमार सहायक अध्यापक को कुछ दिन पहले भी दो तीन बार चिकित्सा अवकाश ले चुके हैं। अमित कुमार ने फिटनेस सर्टिफिकेट विद्यालय में प्रस्तुत नहीं किया है, उसका अनुमोदन हुआ है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। प्रथम प्रकरण संदिग्ध प्रतीत होता है कि उचित होगा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूर्व में चिकित्सा अवकाश का अनुमोदन अधिकारी रूप से हुआ है या नहीं इस संबंध में आख्या प्राप्त कर लिया जाना चाहिए, इस प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आज विद्यालय में 30 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 11 छात्र और छात्रा उपस्थित मिले।
विज्ञापन

इस क्रम में प्राथमिक विद्यालय नैथला का भी अरविंद कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इसमें मनोज कुमार प्रधान अध्यापक का प्रतिकर अवकाश उपस्थित पंजिका में अंकित था। विद्यालय में 116 छात्र छात्रा के सापेक्ष 94 छात्र छात्रा उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय नैथला में भी निरीक्षण किया। इसमें गौरव कुमार परिचारक अवकाश पर मिले ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन कुमार कलक्ट्रेट प्रभारी प्रथम ने प्राथमिक विद्यालय हमीदाबाद का निरीक्षण किया। इसमें मोनिका अध्यापक अनुपस्थित पाई गई। हस्ताक्षर बिना दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय काठा प्रथम में मधु काठा द्वितीय में अंशु चौधरी अध्यापक अनुपस्थित मिली। इसमें उनका प्रार्थना पत्र उपस्थिति पंजिका में रखा हुआ था, जिस पर कोड नहीं था। प्राथमिक विद्यालय पाली में रेनू चौधरी बिना हस्ताक्षर के अनुपस्थित मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed