{"_id":"5bef241fbdec22696d782388","slug":"31542399007-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजपुर निनाना के निर्माणाधीन अस्पताल की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजपुर निनाना के निर्माणाधीन अस्पताल की होगी जांच
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने फैजपुर निनाना गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। भवन की तकनीक जांच कराने के आदेश दिए। निर्माण में मानक के विरुद्ध सामग्री प्रयोग की गई है। फैजल्लापुर स्कूल में शिक्षकों की संख्या अधिक मिली। शुक्रवार को सीडीओ निनाना गांव में जांच के लिए पहुंचे तो यहां सब उलटा पलटा मिला। एक ही परिसर में तीन आंगनबाड़ी केंद्र पर 65 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन एक भी बच्चा नहीं मिला। डीपीओ को जांच के निर्देश दिए। फैजुल्लापुर गांव में बच्चों के सापेक्ष शिक्षकों की संख्या अधिक मिली, जिस कारण बीएसए को निर्देश दिए कि शिक्षकों का कई अन्य जगह तबादला किया जाए। स्कूल के सामने खेल मैदान पर अवैध कब्जा कर एक व्यक्ति ने दुकान बना रखी है। एसडीएम बागपत को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन