{"_id":"5bd61059bdec226956572541","slug":"31540755545-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुर इंटर कॉलेज के स्टाफ को पांच माह से नहीं मिल वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरपुर इंटर कॉलेज के स्टाफ को पांच माह से नहीं मिल वेतन
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। शेरपुर लुहारा गांव स्थित श्री अजित नाथ जैन इंटर कॉलेज में शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं मिला है। आक्रोशित शिक्षकों ने कहा यदि उन्हें जल्द वेतन भुगतान नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा शेरपुर लुहारा गांव स्थित श्री अजित नाथ जैन इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षकों के अनुसार उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला, इससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि कई बार प्रधानाचार्य से वेतन भुगतान की मांग कर चुके हैं, लेकिन वे अनसुनी कर देते हैं। इससे शिक्षकों मेें आक्रोश पनप रहा है। उनका कहना था कि बिना वेतन भुगतान के वे कैसे दीपावली मनाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें वेतन भुगतान नहीं दिलाया तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। चेतावनी देने वालों में योगेंद्र शर्मा, विनय कुमार जैन, नीरज जैन, अजय जैन, प्रदीप कुमार, मुकेश शर्मा आदि रहे। प्रधानाचार्य राम मोहन भारद्वाज ने कहा वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस कार्यालय में वेतन बिल जमा है।