{"_id":"5bbbb065867a55286e5bbaa1","slug":"31539027045-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के तीन मोबाइल बेच रहे तीन युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के तीन मोबाइल बेच रहे तीन युवक पकड़े
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पुलिस ने सुभाष गेट पर लूटे गए मोबाइल को बेच रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए युवकों ने कुछ दिन पूर्व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दो युवकों से मोबाइल छीने थे।
एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू को सूचना मिली की कि सुभाष गेट के पास तीन युवक मोबाइल बेच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची तीनों युवकों को दबोच लिया और कोतवाली ले गई। उनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए अमित पुत्र अतुल, मोनू पुत्र भोपाल, मोनू पुत्र तेजपाल काठा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दो मोबाइल लूटे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलने वाले बस में एक व्यक्ति की जेब से तीसरा मोबाइल चोरी किया था। पुलिस ने तीनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।