{"_id":"5b90306d867a557eaa4dcc64","slug":"31536176237-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का नौ मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का नौ मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना शुरू
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांग नहीं मानी जाएगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को दोपहर के समय कलक्ट्रेट पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसानों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है। लगातार कृषक बर्बादी के कगार तक पहुंचता जा रहा है। लगातार कृषि के साधनों को महंगा किया जा रहा है। जिस कारण कृषि घाटे को सौदा साबित हो रही है। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। मुख्य मांग बकाया गन्ने का भुगतान, बिजली की बढ़ी दरें को वापस करने, फुंके ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान, बिजली अधिकारियों द्वारा किसानों पर किए गए मुकदमे वापस किए जाए, डीजल-पेट्रोल के बढ़ी दरों पर अंकुश, जंगली जानवर और आवारा पशुओं से निजात दिलाया जाए, फर्द ओर आधार की समस्या मिलों से हल कराया जाए, पुराने ट्रैक्टरों को बंद न किया जाए, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू की जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह, हरेंद्र सिंह, उदयवीर, सुरेश पाल, विजयपाल, सुखबीर, वेदपाल, रामनारायण सिंह, ओमबीर सिंह, सोमपाल, अशोक, रमेश, बिजेंद्र, उदयवीर, संजीव, लाला, सुखवीर, लक्ष्मण सिंह, तेजपाल सिंह, रमेश, रोहित, मांगेराम, इंद्र प्रधान, हिम्मत सिंह, सुरेश मुखिया मौजूद रहे।