{"_id":"5b8af23042c792467002445d","slug":"31535832624-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के कर्मचारी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के कर्मचारी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। कस्बे में सुभाष टीपू के आवास पर ग्रामीणों की बैठक में बिजलीघर पर तैनात जेई पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। निर्णय लिया कि यदि कर्मचारी को नहीं हटाया गया तो बिजलीघर पर धरना शुरू किया जाएगा।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि छपरौली बिजलीघर पर तैनात जेई ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करता है। उसकी हठधर्मिता के कारण बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे कस्बे वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक जेई को नहीं बदला जाएगा तब तक बिजली समस्या का समाधान नहीं होगा। आरोप लगाया कि जेई टीम के साथ छापामारी के बहाने उपभोक्ताओं से अवैध वसूल करते हैं। बैठक में निर्णय लिया कि ऊर्जा निगम की टीम को कस्बे में नहीं घुसने दिया जाएगा। किसी भी दशा में उपभोक्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की। संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर रामवीर सिंह, धर्मवीर, यशपाल, राजेंद्र, प्रेम, महक सिंह, चंद्रपाल, छोटू आदि मौजूद रहे।