{"_id":"5b85a9b042c79246361b1c32","slug":"31535486384-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक शाखा में एक माह से लेनदेन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनरा बैंक शाखा में एक माह से लेनदेन ठप
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। केनरा बैंक शाखा हिम्मतपुर सूजती में एक माह से लेन-देन ठप है। खाता धारकों ने बैंक के बाहर धरना दिया। शाखा प्रबंधक ने तीन दिन में लेनदेन कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त कर दिया।
धरनारत लोगों ने कहा केनरा बैंक शाखा हिम्मतपुर सूजती में एक माह से लेनदेन न होने के कारण लोग परेशान है। बैंक कर्मचारी ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करते है। रिश्वत लेकर लोगों के काम करते है। जो रिश्वत नहीं देते, उन्हें कई कई दिन तक परेशान रहना पड़ता है। लेनदेन न होने के कारण लोग आर्थिक तंगी झेल रहे है। घर का खर्च तक नहीं चला पा रहे है। आरोप है कि कर्मचारी बैंक में शराब भी पीते हैं। उन्होंने कहा यदि दो दिन में लेनदेन का कार्य शुरू नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
धरनारत लोगों के बीच शाखा प्रबंधक गौरव सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि यूपीएस सिस्टम खराब है। इस कारण कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन दिन में लेनदेन शुरू करा दिया जाएगा। इस आश्वासन से धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान किरण पाल, दरियाव सिंह, नरेश पाल, सत्यप्रकाश, गोरखा, किशन पाल, कटार सिंह, सुखपाल, बलजोर, उदयवीर, ईश्वर सिंह, चौधरी रघुवीर सिंह, ऋषिपाल, भीष्म आदि रहे।