{"_id":"5b7f0c6242c792465326972c","slug":"31535052898-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार हो रहे कुते, सीएचसी में पहुंच रहे 50 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार हो रहे कुते, सीएचसी में पहुंच रहे 50 मरीज
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर और क्षेत्र में आपके आसपास घूमने वाले कुत्ते अब खूंखार बन चुके हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन कुत्ते से काटने वाले 50 से अधिक मरीज सीएचसी पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कोताना गांव से मरीजों ने इंजेक्शन न मिलने पर हंगामा किया।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या मेें कोताना गांव के लोग सीएचसी पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा दो तीन दिन पहले आवारा कुत्तों ने गांव की रूबी, उर्वशी और रुकसाना को काटा। पहले दिन तो बताया गया कि इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। अगले दिन आना। उसके बाद बकरीद की छुट्टी के कारण इंजेक्शन नहीं लग पाया। बृहस्पतिवार को आए तो आज भी इंजेक्शन खत्म होने की बात कहीं गई। सूचना पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक उनके बीच पहुंचे और किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कहा प्रतिदिन 50 से 60 मरीज कुत्ते के काटने के कारण सीएचसी पर पहुंच रहे हैं। इनमेें जावेद, उस्मान, शकील, प्रवीण, मिन्टू, सुभाष, इमरान आदि रहे।