फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रटौल में अधेड़ की बुखार से मौत

रटौल में अधेड़ की बुखार से मौत

Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रटौल में अधेड़ की बुखार से मौत
रटौल में अधेड़ की बुखार से मौत
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल गांव में मुर्तजा (50) पुत्र महमूद की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका जीटीबी अस्पताल अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिला। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

चोरी के बकरे छोडक़र भागे चोर
चांदीनगर। रटौल गांव में मंगलवार की अज्ञात चोर ग्रामीण नन्हे की दो बकरों चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह चार बजे चोर का पता चला। ग्रामीण बकरों की तलाश मेें ढिकौली-बंथला मार्ग पर पहुंचे तो कुछ युवक दोनों बकरों को ले जाते मिले। ग्रामीणों को आता देख युवक बकरों को छोडक़र भाग निकले। पीड़ित नन्हे ने रटौली चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नाले में कार पलटी, एक घायल
चांदीनगर। बड़ौत निवासी वाजिद पुत्र इस्लामुद्दीन मंगलवार रात 9 बजे अपनी कार पर सवार होकर गाजियाबाद में किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह चांदीनगर थाना क्षेत्र के खासपुर गांव के बाहर टूटे पड़े नाले पर पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जिसमें कार सवार वाजिद घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed