फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुर्जर समाज की मजबूती पर बल दिया गया

गुर्जर समाज की मजबूती पर बल दिया गया

Sat, 14 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुर्जर समाज की मजबूती पर बल दिया गया
खिलाड़ियों, मेधावियों को पुरस्कृत करेगी महासभा
विज्ञापन

बिनौली। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में गुर्जर महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने समाज की मजबूती पर बल देते हुये शिक्षा का प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया। साथ ही 15 जुलाई को जनपद के मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने पर सहमति जताई।

शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुये मा. टीकम सिंह ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने तथा शिक्षा के प्रचार प्रसार द्वारा समाज सुधार का पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया। बैठक में सर्व सम्मति से सहमति बनी की 15 जुलाई को सर्वोदय इंटर कॉलेज पाबला बेगमाबाद में जनपद के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके खिलाड़ियों व यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा। संचालन मीडिया प्रभारी प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख बागपत सुभाष गुर्जर, मा. श्योराज सिंह, प्रमोद धामा, रमन एडवोकेट, तेजपाल सिंह बली, प्रताप गुर्जर, रामपाल धामा, शिवकुमार, करतार सिंह, ब्रजपाल प्रधान, लीलू प्रधान, देवेंद्र, अमरजीत, कैप्टन महाराम सिंह, कृष्णपाल प्रधान, वीरेंद्र, यशराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed