फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल जरूर करें : एसडीएम

पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल जरूर करें : एसडीएम

Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल जरूर करें : एसडीएम
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को एसडीएम, चेयरमैन ने पौधरोपण किया। सभासदों ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में पौधे लगाकर लोगों से उनका देखभाल का संकल्प लिया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करनी चाहिए, तभी वह पेड बनकर लोगों को लाभ देगा। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि पौधों को देखभाल हमें अपने पुत्रों की तरह करनी चाहिए। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय, टेंडरी, नगर पंचायत की बनी डूडा कालोनी, नगर पंचायत की भूमि पर सौ से अधिक पौधे रोपे गए। सभासद श्याम सिंह, यशपाल सिंह, राजीव गोयल, रोहित उर्फ बंटी, सहदेव शर्मा, अंकित शर्मा, संदीप लोट्टा मौजूद रहे। इसके अलावा डीएवी इंटर कॉलेज में वन महोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर और शिक्षक सहित छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। विद्यार्थियों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। मूलचंद, पीटीआई संजय, अशोक कुमार, अजयवीर सिंह, हरिओम शर्मा, आशीष, निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed