{"_id":"5b4117b34f1c1b0e278b5284","slug":"31530992563-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में सफाई व्यवस्था ठप, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों में सफाई व्यवस्था ठप, ग्रामीणों में रोष
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत कई गांवों में सफाई व्यवस्था ठप है और ग्रामीण गंदगी मेें जीने को विवश हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
तीन माह से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण मलकपुर, बावली, बिजरौल, जौनमाना व ढिकाना गांव के ग्रामीणों को गंदगी में जीवन व्यापन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में न तो पानी निकासी और न ही साफ-सफाई की की उचित व्यवस्था है। जल भराव के चलते जहां लोगों को आवागमन को लेकर दिक्कतें हो रही है, वहीं सफाई व्यवस्था ठप होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सुखवीर, प्रेम, अशोक, अलबेल, महावीर, हरेन्द्र, सुशील, प्रवेन्द्र, इकबाल, हरपाल शामिल रहे। बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व सफाई कर्मचारियों की मीटिंग ली गई थी, जिसमें सफाई संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए थे।