{"_id":"5af352f64f1c1b6d098b8ca3","slug":"31525895926-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत निगम के मुख्य शिकायत में उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली के विरोध में बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पहले मुख्य शिकायत केंद्र पर प्रदर्शन किया। वहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को मंच के युवा नगर अध्यक्ष नितिन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता विद्युत निगम के मुख्य शिकायत में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्युत निगम का मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात कर्मचारी शाम होते ही शराब के नशे मेें डूब जाते हैं। विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं से अभद्रता कर विद्युत कार्य कराने के लिए अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने कहा मुख्य शिकायत केंद्र पर 12 संविदा कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए मात्र पांच-छह लोग ही मौके पर पहुंच कर समस्या हल करते हैं, जबकि अन्य संविदा कर्मचारी उपभोक्ताओं से खुलेआम अवैध वसूली करते हैं, उन्हें कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने कहा शिकायत की जांच कर कार्रवाई होगी। इनमें नितिन जैन, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, गौरव शर्मा, संदीप, अनुज जैन, पवन, कपिल, अंकित बड़ौली, आकाश बंसल, अमित मिश्रा आदि रहे।