{"_id":"5aee0b084f1c1b320a8b857c","slug":"31525549832-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन मिल ने गन्ना नहीं लिया तो केस दर्ज : गन्नाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन मिल ने गन्ना नहीं लिया तो केस दर्ज : गन्नाधिकारी
Updated Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लूंब और तुगाना गांव में ऊन शुगर मिल के क्रय केंद्र बंद करने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। क्षेत्र में करीब 10 हजार क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। जिला गन्ना अधिकारी को इसकी सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मिल के अफसर और शामली डीसीओ से बात की, लेकिन समाधान नहीं निकला। जिला गन्ना अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा यदि उन मिल ने गन्ना नहीं लिया तो मिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
क्षेत्र में किसानों के सामने गन्ने का उठान न होना बड़ी समस्या बन रही है। हजारों क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा। मिल अपने क्रय केंद्र बंद कर रही है। किसानों के विरोध का सामना प्रशासन को करना पड़ रहा है। शनिवार को लूंब और तुगाना गांव का क्रय केंद्र को ऊन चीनी मिल ने बंद कर दिया। केंद्र पर 300 बुग्गी किसानों की खड़ी थी। इसे लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार को इसकी जानकारी दी। बताया कि क्रय केंद्र बंद कर दिया है। किसान गन्ना लेकर खड़े हैं। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गन्ना किसानों की सूचना मिले ही डीसीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही शामली के डीसीओ से फोन पर वार्ता की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। ऊन मिल के जीएम से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शामली डीसीओ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद जिला गन्ना अधिकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। डीसीओ ने कहा कि क्षेत्र में अभी 10 हजार क्विंटल गन्ना खड़ा है। किसानों के सामने परेशानी है। ऊन मिल ने गन्ना नहीं लिया तो गन्ना एक्ट अधिनियम के अनुसार मिल पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा किसानों की समस्या हल कराई जाएगी।