{"_id":"5aee0b064f1c1bb56a8b7f5b","slug":"31525549830-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज से एंबुलेंस के नाम पर पैसे लेने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज से एंबुलेंस के नाम पर पैसे लेने की जांच शुरू
Updated Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
जिला अस्पताल में मरीज से एंबुलेंस के नाम से 1500 रुपये लेने के मामले में सीएमएस ने जांच शुरू कर दी । अस्पताल में तैनात कर्मचारियों और एंबुलेंस स्टाफ से पूछताछ की। जांच में अस्पताल में तैनात एक सफाई कर्मी का नाम प्रकाश में आया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विगत शुक्रवार को सिनौली गांव निवासी रामरती पत्नी पालेराम को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए । उसके सिर की नस फट गई थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से जीटीबी दिल्ली के लिए रेफर किया। परिजनों ने कहा एंबुलेेंस के नाम पर अस्पताल के दो कर्मचारियों ने उनसे 1500 रुपये रिश्वत के लिए थे। परिजनों को इसको लेकर अस्पताल में हंगामा भी किया और सीएमएस को शिकायत की । इस मामले में सीएमएस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को अस्पताल में तैनात कर्मचारियों और एंबुलेंस स्टाफ से पूछताछ की । रिश्वत लेने में अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारी का नाम सामने आया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।