फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिए समस्याओं के निपटाने के निर्देश

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिए समस्याओं के निपटाने के निर्देश

Wed, 18 Apr 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिए समस्याओं के निपटाने के निर्देश
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतें लंबित न रखे। अधिकांश ग्राम समाज की भूमि, नाली, चकरोड, तालाब एवं चरागाह पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलती हैं, जिन्हें गंभरता से लेकर निराकरण कराया जाए।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना और अफसरों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों का एक या दो सप्ताह में समाधान होना चाहिए। ऐसी व्यवस्था बना दें कि उन्हें बार-बार शिकायत लेकर न आना पड़े। इसके लिए जिले में एक ओपन सर्विस सेंटर खुलवा दें, जिसमें लोगों की शिकायतों को अपलोड किया जाए। इससे पता चल जाएगा कितनी बार शिकायत के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसके लिए सांसद निधि की जरूरत पड़े तो वह आने को तैयार हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि कब्जामुक्त जमीन पर तारबंदी कराई जाए और बोर्ड भी लगवाना सुनिश्चित करें। सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण ना होने पाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतें आईं, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी जयप्रकाश, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, ज्वाइन मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, सीओ दिलीप सिंह, तहसीलदार राजबहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के सामने इन लोगों ने रखी पीड़ा
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में कलक्ट्रेट में आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने केंद्रीय राज्यमंत्री और डीएम से यमुना में जल प्रवाहित कराने की मांग की। पुराना कस्बे के लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। सत्य युवा ब्रिगेड के शीशपाल ने बताया कि खंदारवली नहर की पटरी पर कब्जा कर खेतों में मिला लिया है, जिस कारण नहर का पानी हर बार किसानों के खेतों में चला जाता है। फसलें बर्बाद हो रही हैं।
दिगंबर जैन पॉलीटैक्निक के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बताया कि उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिल रही है। रामकुमार निवासी डौलचा ने दो बीघा गेहूं की फसल को जबरन काटने का आरोप लगाया। सोनी पुत्री स्व. अशोक ने बताया कि उसके पिता की 2007 में मौत हो गई थी। आज तक न तो परिवार के सदस्य को नौकरी दी गई और न ही मरणोपरांत मिलने वाला पीएफ और अन्य भत्ते दिए गए हैं। केशा पत्नी महिपाल ने बताया कि उसकी मकान पर अवैध कब्जा किया हुआ है। विरोध करने पर मारपीट करते हुए घायल कर दिया।
माता कालोनी निवासी पूर्व सभासद पप्पू ने कालोनी में पानी की समस्या से अवगत कराया। हबीबपुर नंगला गांव के युवाओं ने गांव में खेल, स्वास्थ्य केंद्र और श्मशान घाट बनवाने की मांग की है। सीमा देवी, कृष्णा, संतरपाल, मुकेश, सचिन, कोमल मौजूद रहे। नैथला गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि यमुना खादर में अवैध रूप से खनन हो रहा है। प्रदीप, जयकुमार, प्रमोद, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। सरूरपुर कलां गांव निवासी राममेहर और सुभाष नैन ने गांव की सीएचसी पर बड़ौत और बागपत की तरह संचालित कराने की मांग की है। दत्तनगर गांव प्रधान गुड्डी ने शिकायत करते हुए गांव में विद्युत मीटर लगवाने की मांग की है।


तहसीलदार के साथ हुई नोकझोंक
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भाजपा के नेता और तहसीलदार राजबहादुर सिंह के बीच में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। बाद में मामला शांत हो गया।

सस्पेंड शिक्षक ने किया बखेड़ा
सस्पेंड चल रहे छपरौली ब्लॉक के एक शिक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के समक्ष अपनी मांग रखी। अफसरों पर विभिन्न आरोप लगाए। सीओ दिलीप सिंह ने उसे गाड़ी से हटाया। उसके बाद उसने डीएम से अपनी शिकायत की। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक शिवकुमार किसी मामले को लेकर काफी समय से सस्पेंड चल रहे हैं। अपनी शिकायत लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed