{"_id":"5ad105364f1c1ba1098b4616","slug":"31523647798-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को टीकाकरण अवश्य कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को टीकाकरण अवश्य कराएं
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को टीकाकरण अवश्य कराएं
दोघट। बामनौली में कश्यप चौपाल पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण व साफ-सफाई के जागरूक किया। गोष्ठी में बीएमसी विनोद कुमार ने बताया कि भारत में कोई भी पोलियो का केस नहीं है। जन्म से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक व टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि छह माह तक के बच्चों को केवल मां का दूध ही पिलाएं। अपने आसपास कूड़ा एकत्र न होने दें। ग्राम प्रधान विरेश कुमार तोमर द्वारा समय से बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। एएनएम सुमन ने बताया कि सरकारी अस्पताल में ही प्रसव कराएं। घर पर प्रसव न कराएं। गोष्ठी में सोनिया, सुनीता तोमर, सुनीता कश्यप, पिंकी, गीता, गीता देवी, गीता कश्यप, पूजा, अनिता का सहयोग रहा।