{"_id":"5acfae2a4f1c1bd53d8b4d61","slug":"31523559978-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी की रोकी वेतन वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी की रोकी वेतन वृद्धि
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आजीविका मिशन विषय पर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों की लिखित परीक्षा विकास भवन में हुई थी। इससे पहले ही पेपर को आउट कर दिया गया था। इसमें बिनौली ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार द्वितीय का नाम सामने आया। स्पष्टीकरण न देने पर उनकी स्थाई रूप से एक वेतन वृद्धि रोक दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह के निर्देश पर फरवरी माह में आजीविका मिशन विषय पर विकास भवन सभागार में जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की लिखित में परीक्षा ली गई थी। लेकिन परीक्षा से पूर्व ही पेपर आउट कर दिया गया था। अधिकांश कर्मचारी के मोबाइल में पेपर पहुंच गया था, जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया था। सीडीओ ने पेपर आउट कराने की गहनता से जांच कराई और जिस कर्मचारी ने इसे लीक किया, उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच पड़ताल में बिनौली ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार द्वितीय का नाम सामने आया। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी से 23 फरवरी को स्पष्टीकरण मांगा गया था। उन्होंने अपने बचाव कुछ भी नहीं कहा। सीडीओ की संस्तुति पर ग्राम विकास अधिकारी की एक वेतन वृद्धि स्थाई रूप से रोक दी गई है।