{"_id":"5ac52b794f1c1bb4618b5756","slug":"31522871161-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारी के साथ अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय कराएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारी के साथ अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय कराएं शुरू
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। जिला प्रशासन ने आधी अधूरी तैयारी के साथ अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों को शुरू करा दिया गया है। अभी न तो शिक्षकों की तैनाती हुई और न ही अंग्रेजी माध्यम का कोर्स आया है। चयनित किए गए परिषदीय विद्यालयों में अभी पुराने ढर्रे पर ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। बीएसए योगराज सिंह ने फिलहाल शिक्षकों को अंग्रेजी विषयों को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
सूबे की सरकार ने जिले के सभी ब्लॉक और शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों का चयन कर उसमें नवीन शिक्षा सत्र में पढ़ाई-लिखाई शुरू कराने के निर्देश दिए थे। बेसिक शिक्षा विभाग ने बागपत जिले के छह ब्लॉक, तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में 47 परिषदीय विद्यालयों का चयन किया। इसमें पांच-पांच शिक्षकों की तैनाती होगी। कुल मिलाकर 235 अध्यापकों की जरूरत है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए 190 शिक्षकों ने आवेदन किया। इनकी परीक्षा और साक्षात्कार हो चुका है। अभी तक विद्यालयों में शिक्षकों को तैनात नहीं किया गया है, इसके बाद भी अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों के शैक्षिक सत्र का शुभारंभ कर दिया गया है। विद्यालयों में दी जाने वाली किताबें भी स्कूलों में नहीं पहुंची है। अभी 45 शिक्षकों की भी कमी है। आधी अधूरी तैयारी से नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया है।
बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक सत्र शुरू करा दिया गया है। काफी संख्या में शिक्षकों को तैनात कर दिया गया है। जहां शिक्षक नहीं पहुंचे हैं, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं किताबों की पूर्ति के लिए शासन को पत्र लिख दिया गया है। जिले के 47 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को अच्छी तरह से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि कर रहे संख्या बढ़ाने की मांग
अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावक इंतजार कर रहे है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में जानकारी लें रहे है। जन प्रतिनिधियों द्वारा भी क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। आए दिन गांव से लोग मांग कर रहे है।