{"_id":"5ab0048e4f1c1ba2238b610d","slug":"31521484942-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हारों का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्हारों का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण शुरू
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बिजवाड़ा गांव में सोमवार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग मेरठ के तत्वावधान में पांच दिवसीय कुम्हारी कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ, इसमें लखनऊ से आए ट्रेनर ने उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए।
शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग मेरठ के सहायक निदेशक आरसी वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कुंभकारों को मिट्टी से देवी देवताओं, पशुओं व कई तरह के खिलौनों को बनाने की नवीनतम तकनीक सिखाकर उनकी आय बढ़ाना है। प्रशिक्षण के उपरांत कुम्भकारों की उत्पादकता व आमदनी बढ़ाने के लिए विद्युत चलित चाक का वितरण आयोग की तरफ से किया जाएगा। बागपत में कुम्भ्कारों के उन्नयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोग के जोनल कमेटी के सदस्य जयप्रकाश तोमर के प्रयासों से संभव हुआ है।
इस दौरान लखनऊ से आए ट्रेनर जयराम प्रजापति ने मिट्टी से मूर्तियां बनाने का तरीका बताया। कार्यक्रम के जिला समन्वयक सुरेंद्र पाल ने मिट्टी के उत्पादों के विक्रय, वितरण व बाजार आदि के बारे में बताया। प्रशिक्षण में निरपुड़ा, फजलपुर, कंडेरा, सिसाना, दोझा, जिवाना, जिवाना, बड़ावद, पुसार आदि सहित 20 गांवों के कुम्भ्कारों ने भाग लिया। इसमें ग्राम प्रधान अरविंद तोमर, जयवीर सिंह, निर्भय सिंह, सुभाष, देशपाल, जगदीश, भोपाल, श्याम सिंह, ओमप्रकाश, सूरजपाल, रोहताश, विजयपाल, रामफल आदि मौजूद रहे।