{"_id":"5a9703614f1c1b013e8b4a78","slug":"31519846241-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर की टीम ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर की टीम ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रमाला गांव में स्व. चौधरी श्याम सिंह स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता में मलकपुर ने हरियाणा को पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के संयोजन में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में मलकपुर ने हरियाणा को 42-31 अंक से हराया।
इससे पहले मलकपुर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चौधरी क्लब काकड़ा की टीम को 34-19 अंक से हराया। जबकि बुड़श्याम हरियाणा ने धनौरा को 30-13 अंक के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। हरियाणा की टीम द्वितीय और काकड़ा की टीम तीसरे स्थान पर रही। विधायक सहेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मैच के रेफरी अशोक कुमार, अजयवीर और देवेंद्र रहे। प्रतियोगिता में सतपाल, किरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, ब्रहम पाल, मनोज, नदीस, सुभाष, जोगेंद्र, राजेंद्र, रामवीर, गुड्डी, आदेश का सहयोग रहा।