{"_id":"5a7f48614f1c1b4d588b7e33","slug":"31518291041-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, वैशाली बनी मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, वैशाली बनी मिस फ्रेशर
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। आशाराम जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। फैशन शो में वैशाली शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया ।
शनिवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. कविता जैन ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नृत्य के साथ हास्य नाटिका प्रस्तुत किए। उसके बाद फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चयन समिति द्वारा मिस फ्रेशर के रूप में वैशाली शर्मा को चुना गया। दूसरे स्थान पर एकता और तीसरे स्थान पर रुबीना रहीं। प्राचार्य डॉ. कविता जैन ने छात्राओं से कहा कि वे कॉलेज में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है, वह चाहे शिक्षा, सेना या वायुसेना, महिलाओं ने हर स्तर पर अपने आप को श्रेष्ठ साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। डॉ. नीता नैन, रश्मि अग्रवाल, डॉ. मोनिका, सुमन त्यागी, फोजिया रिजवान, सरिता, पूजा शर्मा, रीता गर्ग, आशीष जैन का सहयोग रहा।