{"_id":"5a7615834f1c1b4d588b692d","slug":"31517688195-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का होना चाहिए समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का होना चाहिए समाधान
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक गजराज सिंह के आवास पर हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद बागपत से दिल्ली के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था नहीं कराई गई जा रही है। पूर्व में रोडवेज का पूर्व में अस्थाई कार्यालय था, जिस कारण छह बसे खड़ी होती थी, अब ऐसा नहीं हो रहा है। टिकट बुकिंग का काउंटर बंद हो चुका है। 21 वर्ष जिले को बने हो गए हैं, लेकिन बस अड्डा नहीं बन रहा है। साप्ताहिक पशु पैठ आबादी के बीच में आ गया है। कॉलेज जाने वाली छात्राओं को परेशानी होती है। इसका स्थान परिवर्तन कराया जाए। घनश्याम दास मार्ग क्षतिग्रस्त है। वाहनों से तो दूर की बात पैदल चलने में परेशानी होती है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी जल्द डीएम से इन समस्याओं को लेकर मिलेंगे। समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इसमें समिति के अध्यक्ष मास्टर रघुवीर सिंह, महासचिव ब्रहमपाल सिंह रोहिला, बशीर अहमद, राजपाल शर्मा, सत्यप्रकाश गौड़, राजपाल दीक्षित, धर्मपाल चौहान, ब्रजभूषण शर्मा, अवधेश शर्मा, चरण सिंह, कृष्ण कुमार, मान सिंह, प्रेमचंद, ब्रजभूषण शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन