फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परीक्षार्थियों के रोल नंबर शिक्षकों को किए गए वितरित

परीक्षार्थियों के रोल नंबर शिक्षकों को किए गए वितरित

Fri, 02 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के रोल नंबर शिक्षकों को किए गए वितरित
बागपत। बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरों पर चल रही है। बृहस्पतिवार को सभी विद्यालयों के कर्मचारी और शिक्षकों को रोल नंबर दिए हैं। समय पर सभी विद्यार्थियों को इनका वितरण कराया जाएगा। डीआईओएस ने कहा रोल नंबर वितरण में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

छह अक्तूूबर को जिले के 47 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड की परीक्षा होगी। इसमें इंटर और हाईस्कूल के करीब 33 हजार बच्चे भाग लेंगे। परीक्षा दो पाली में होगी। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी। वीडियो कान्फेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डीआईओएस को नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा को कराने के निर्देश दे चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिले के सभी इंटर और हाईस्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों को विद्यार्थियों के रोल नंबरों का वितरण संख्या के अनुसार किया। डीआईओएस पीके मिश्रा ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि परीक्षा से पूर्व ही सभी छात्र-छात्राओं को रोल नंबर वितरित होने चाहिए। किसी भी बच्चे को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की बैठक डीएम ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन


एसपी ने डीआईओएस से मांगी संदिग्धों की सूची
बागपत। बोर्ड परीक्षा को देखकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। एसपी जय प्रकाश ने डीआईओएस से परीक्षा को प्रभावित करने वाले संदिग्ध लोगों की सूची मांगी है। बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। केंद्रों के बाहर लगाने वाले पुलिसकर्मियों के पूर्व के सभी रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक से परीक्षा केंद्र की सूची मांगी है। वहीं सभी शिक्षकों की भी रिकार्ड लिए जा रहे हैं। ताकि परीक्षा में कोई परेशानी न पहुंचे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि 47 परीक्षा केंद्रों में से दो संवेदनशील और तीन अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची के अलावा ऐसे विद्यालय की सूची भी दी, जो दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद है। यहां पर परीक्षा में गड़बड़ी होने का अंदेशा रहता है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की। उधर, एसपी जयप्रकाश ने डीआईओएस से ऐसे संदिग्ध लोगों की सूची मांगी है जो परीक्षा को प्रभावित कर सकते हैं। उनसे पूर्व के ऐसे रिकॉर्ड मांगे, जहां पर नकल के मामले अधिक प्रकाश में आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed