{"_id":"5a566ced4f1c1b0a198b4615","slug":"31515613421-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने छात्र को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने छात्र को टक्कर मारी
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा व भड़ल के बीच कोचिंग कर लौट रहे छात्र को इको कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे मेरठ रेफर किया है। दुर्घटना के बाद कार लेकर भाग रहे चालक को दाहा में लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा। इस संबंध में दो को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
घायल छात्र विवेक पुत्र सुबोध तवेला गढ़ी गांव है। वह बुढ़ाना में एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग करता है। बुधवार को वह कोचिंग कर गांव जाने के लिए गैडबरा बस स्टैंड पर उतर कर अपने एक साथी से बात करने लगा। इसी दौरान बुढ़ाना की तरफ से तेज गति से आ रही इको कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल को बड़ौत निजी अस्पताल में लाया गया। वहां से उसे मेरठ रेफर किया। इस दुर्घटना के बाद कार को लेकर भाग रहे चालक व उसके तीन साथियों को दाहा में लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में घायल के दाहा निवासी दुष्यंत ने कार चालक समेत दो को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सभी को हिरासत में ले लिया है।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर
दाहा। बड़ावद गांव निवासी अमित बाइक पर सवार होकर किसी काम से बड़ौत के लिए आ रहा था। जैसे ही गुराना गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसको बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल रेफर किया।