{"_id":"5a4549794f1c1b0e788b5727","slug":"31514490233-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए से मांगे शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए से मांगे शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में दस्तावेज
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने बीएसए से शिक्षकों के तबादले के संबंध में पांच बिंदुओं पर दस्तावेज मांगे है।
शिक्षकों के तबादले को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। बीएसए योगराज सिंह और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला बीच नोकझोंक हुई । विधानसभा में इस मुद्दों को उठाने के बातें कहीं। इसकी शिकायत निवर्तमान डीएम भवानी सिंह खंगारौत से की । डीएम से सितंबर, अक्तूबर और 10 नवंबर तक जनपद के बाहर कितने शिक्षकों का स्थानांतरण किया, किसकी अनुमति से और उनका आधार क्या रहा के संबंध में सूचना मांगी। शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में डीआईओएस पीके मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बीते मंगलवार को बीएसए को पत्र जारी किया। पांच बिंदुओं पर सूचना मांगी। ट्रांसफर के सभी अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया संबंधित अध्यापकों के प्रार्थना पत्र, टीप आदेश, तबादले आदेश की प्रति, शासनादेश की प्रति, स्थानांतरण करने का कारण सभी दस्तावेज विभाग को मुहैया कराए जाए। डीआईओएस ने बीएसए से एक सप्ताह में सभी दस्तावेज देने कहा है। ताकि समय का समय पर जांच रिपोर्ट दी जा सके। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया डीएम के आदेश पर बीएसए से स्थानांतरण के संबंध में दस्तावेज मांगे हैं। एक सप्ताह में सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है।