फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएसए से मांगे शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में दस्तावेज

बीएसए से मांगे शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में दस्तावेज

Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
बीएसए से मांगे शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में दस्तावेज
बागपत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने बीएसए से शिक्षकों के तबादले के संबंध में पांच बिंदुओं पर दस्तावेज मांगे है।
विज्ञापन

शिक्षकों के तबादले को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। बीएसए योगराज सिंह और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला बीच नोकझोंक हुई । विधानसभा में इस मुद्दों को उठाने के बातें कहीं। इसकी शिकायत निवर्तमान डीएम भवानी सिंह खंगारौत से की । डीएम से सितंबर, अक्तूबर और 10 नवंबर तक जनपद के बाहर कितने शिक्षकों का स्थानांतरण किया, किसकी अनुमति से और उनका आधार क्या रहा के संबंध में सूचना मांगी। शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में डीआईओएस पीके मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बीते मंगलवार को बीएसए को पत्र जारी किया। पांच बिंदुओं पर सूचना मांगी। ट्रांसफर के सभी अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया संबंधित अध्यापकों के प्रार्थना पत्र, टीप आदेश, तबादले आदेश की प्रति, शासनादेश की प्रति, स्थानांतरण करने का कारण सभी दस्तावेज विभाग को मुहैया कराए जाए। डीआईओएस ने बीएसए से एक सप्ताह में सभी दस्तावेज देने कहा है। ताकि समय का समय पर जांच रिपोर्ट दी जा सके। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया डीएम के आदेश पर बीएसए से स्थानांतरण के संबंध में दस्तावेज मांगे हैं। एक सप्ताह में सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed