{"_id":"5a3c0ef14f1c1bfc0f8b5471","slug":"31513885425-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी हिदायत
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन से पहले ही पुलिस हरकत में आ गई। बृहस्पतिवार को सीओ वंदना शर्मा ने कोतवाली पुलिस ने साथ मिलकर शहर के कोर्ट रोड, शौकत मार्केट और यमुना रोड से अतिक्रमण हटवाया।
सीएम का रुख सड़कों के अतिक्रमण को लेकर सख्त है। कुर्सी संभालते ही उनके निर्देश पर अफसरों ने प्रदेश भर में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया , लेकिन उसका असर कुछ समय ही दिखाई दिया । बागपत में सड़कों पर दुकानदारों, ठेली वालों ने दोबारा अतिक्रमण कर दिया । शहर की कई सड़कों पर तो हर समय जाम लगा रहता है। वाहनों से तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल रहता है। नगरवासी अफसरों को शिकायत करते रहते हैं, लेकिन उसका असर दिखाई नहीं देता। सीएम बागपत में 23 दिसंबर को किसान दिवस पर आएंगे। इससे पहले ही पुलिस अफसर हरकत में आ गए। सीओ वंदना शर्मा, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कई मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस वालों की दुकानदारों से हल्की नोंकझोंक भी हुई। सीओ ने हिदायत दी कि यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी।
निर्धारित स्थान पर बैठे दस्तावेज लेखक
बागपत। दस्तावेज लेखकों के लिए एक निर्धारित स्थान बना हुआ है। उसके बावजूद कई दस्तावेज लेखक सड़क किनारे बैठते हैं। सीओ ने उनको निर्धारित स्थान पर बैठने को कहा।