{"_id":"5a36aee04f1c1b74698c258a","slug":"31513533152-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर पुट्ठी में 15 बीघा ईंख जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर पुट्ठी में 15 बीघा ईंख जली
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर पुट्ठी में 15 बीघा ईंख जली
बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी के जंगल में रविवार को खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद चिंगारी गिरने से 15 बीघा ईख जल गई। पीड़ित किसान ने थाने में उर्जा निगम के खिलाफ तहरीर दी है।
बदावद गांव निवासी गोविंद ने फतेहपुर पुट्ठो के जंगल में महेश पाल प्रधान की जमीन उगाही पर लेकर गन्ने की फसल बो रखी है। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाईन गुजर रही है। इसके ढीले तारों के आपस में टच हो जाने से तेज फाल्ट से निकली चिंगारी से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने तेज हवा के चलते खेत को लपेटे में लिया। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। थोड़ी ही देर में आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने खेत के चारों ओर से गन्ने काट कर रास्ता बनाया ताकि दूसरे खेतों में आग न फैल सके। आग से करीब 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर जर्जर लाइनें दुरुस्त न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़ित किसान ने बिनौली थाने पर उर्जा निगम के खिलाफ तहरीर देकर जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।