{"_id":"59fe14fd4f1c1bce408b4ac6","slug":"31509823741-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में जुटेंगे सर्व धर्मो के धर्म गुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में जुटेंगे सर्व धर्मो के धर्म गुरू
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सर्व धर्म एकता परिषद के बैनर तले शहर में नौ नवंबर को सर्व धर्म सद्भावना दिवस का आयोजन होगा। इसमें सभी धर्मों के धर्म गुरू मौजूद होंगे और विश्व शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे।
एकता परिषद के संस्थापक अमित राय जैन ने बताया पिछले वर्ष भी सर्व धर्म सद्भावना दिवस कार्यक्रम एतिहासिक रूप से हुआ । इस वर्ष के कार्यक्रम की अध्यक्षता पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री महंत नारायण गिरि महाराज करेंगे। जबकि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसमें आर्य समाज, ईसाई, जैन, सिख, मुस्लिम आदि धर्मों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। धर्म गुरु अपने धर्म की प्रार्थनाएं कर विश्व शांति की मंगल कामना करेंगे और पश्चिम उप्र में विशेष रूप से सामाजिक सद्भाव एवं एकता को कायम करने के लिए कामना करेंगे। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित मधुर मिलन विवाह मंडप में होगा। कार्यक्रम संयोजक विनय शर्मा को बनाया।