{"_id":"59b444e74f1c1bfa7f8b5858","slug":"31504986343-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूग्राम में मासूम की हत्या किएं जाने पर स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूग्राम में मासूम की हत्या किएं जाने पर स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
साइबर सिटी गुरुग्राम के प्रतिष्ठित निजी स्कूल रायन इंटरनेशनल में कक्षा दूसरी के छात्र की गला काटकर हत्या किए जाने से बड़ौत क्षेत्र के स्कूल संचालकों में भी खलबली मची हुई है। शनिवार को स्कूल संचालकों ने शिक्षकों की बैठक ली और बच्चों को अनजान व्यक्तियों के साथ न भेजने के निर्देश दिए। इस संबंध में नोटिस बोर्ड पर नोटिस भी चस्पा करा दिया गया है। साथ ही खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत भी शुरू करा दी गई है।
गुरुग्राम की घटना की निंदा करते हुए श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने शिक्षकों को दो टूक चेतावनी दी कि यदि कोई शिक्षक कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे को किसी अनजान व्यक्ति के साथ बिना जांच पड़ताल किए भेजता है तो उस शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में नोटिस बोर्ड पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने अलावा किसी अन्य व्यक्ति को कॉलेज में बच्चा लेने न भेजे। उन्होंने चालक व परिचालक को भी निर्देश दिए कि जिनकी आईडी या पहचान पत्र कॉलेज में जमा नहीं है, तत्काल प्रभाव से जमा कराएं। वरना उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम, रणपाल आदि शामिल रहे।
उधर, दयानंद बाल विद्या मंदिर बावली रोड पर प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने घटना को लेकर निंदा व्यक्त की। कहा कि घटना में स्कूल संचालक की घोर लापरवाही है। सीसीटीवी कैमरा ठीक होता तो घटना की पूरी जानकारी मिल जाती। उन्होंने शिक्षिका व अध्यापकों की बैठक लेकर माता-पिता के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ बच्चा न भेजने की अपील की।