{"_id":"599f2ee34f1c1b43728b46de","slug":"31503604451-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना राज्यमंत्री से मिलें किसानों का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना राज्यमंत्री से मिलें किसानों का प्रतिनिधि मंडल
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सहकारी गन्ना विकास समिति धूम सिंह और सहकारी गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर ने क्षेत्र के किसानों के साथ लखनऊ में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा से मुलाकात कर गन्ना भुगतान कराने की मांग की। गन्ना मंत्री ने किसानों को 30 सितंबर तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
किसानों ने कहा पहले दो सप्ताह में मलकपुर चीनी मिल से मय ब्याज 500 करोड़ रुपये दिलवाए। नहीं तो हम किसानों की पंचायत बुलाकर अगला कदम उठाएंगे और मिल मालिक उमेश कुमार मोदी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। मलकपुर गांव में पंचायत में तय किया जाएगा आगे क्या रणनीति होगी। उन्होंने कहा यदि शीघ्र गन्ना का भुगतान नहीं होता है तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर होेगा। इस आंदोलन को लेकर 25 अगस्त से धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलेगा। प्रतिनिधि मंडल में संजीव, शैलेश तोमर, रूपेश कुमार, रविंद्र, अभिषेक आदि रहे।