{"_id":"599f2ede4f1c1bd0778b46d1","slug":"31503604446-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्युषण पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्युषण पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। लोहिया बाजार स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व पर बृहस्पतिवार को पूजा-पाठ और भजन संध्या के कार्यक्रम हुए, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बृहस्पतिवार की सुबह दीप पूजा के बाद प्रक्षाल भक्तांबर स्त्रोत के साथ पूजा का कार्यक्रम शुरू किया गया। भगवान शांतिनाथ की अष्ट प्रकार की पूजा की गई। धूप पूजा, दीपक पूजा, चंदन पूजा, अक्षत पूजा के बाद मंगलदीप तथा आरती की गई। सामूहिक रूप से सीमा जैन द्वारा चैतन्य वंदन तथा शांति कलश कमलेश जैन द्वारा कराया गया। भजन मंडली में सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई। इसके बाद प्रभावना वितरित की गई। पूजा का लाभ सुभाषचंद, ज्योति प्रसाद, राजेंद्र, रामकुमार को मिला। शाम को मंदिर में प्रतिक्रमण का आयोजन हुआ। रात में हुई भजन संध्या में संतोष जैन व अनुज जैन का विशेष सहयोग रहा। लक्की ड्रा में अनिल जैन का नाम निकला। मंगलदीप व आरती का लाभ बोलियों द्वारा किया गया, जिसमें जितेंद्र कुमार जैन, आकाश जैन, कोमल जैन, सुभाषचंद जैन, अजय जैन को लाभ मिला। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, कोमल, आकाश जैन, अमित, सुभाष, अनुज, शुभम, राजेश, वैभव, रेणूका, सुनीता, लक्ष्मी, अनिता आदि का सहयोग रहा।